दिल्ली में 169 दिनों बाद मेट्रो सेवाए बहाल

दिल्ली :कोरोना वायरस के चलते पांच महीने से बन्द रही दिल्ली मेट्रो फिरसे चलने के लिए तैयार है। कोरोना संकमण के बढ़ते मामलों के वजह से सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए है। सेवाएं तीन चरणों में बहाल हुई है।(डीएमआरसी) दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने लोगों को बहुत महत्वपूर्ण परिस्थिति में मेट्रो का की सुविधाओं का इस्तेमाल करने की हिदायत दी है। हालांकि दिल्ली मेट्रो रेल निगम के अधिकारियों ने कन्टेनमेंट जोन में मेट्रो सेवा बन्द होने की जानकारी दी है। हाल ही में गृह मंत्रालय की तरफ से चरणबद्ध तरीके से मेट्रो सेवाएं बहाल के दिशा-निर्देश जारी किए थे ।डीएमआरसी के एक अधिकारी ने दिशा निर्देश की जानकारी सांझा करते कहा की मेट्रो की सेवाएं कुछ सीमित घंटों के लिए बहाल की गई हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण में मेट्रो सुबह के वक्त चार घंटे, 7 बजे से 11 बजे तक और शाम को चार घंटे 4 से 8 बजे तक चलेगी।49 किलोमीटर लंबे इस रूट पर 37 स्टेशन हैं।

दिशा निर्देश इस प्रकार है 57 ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी जो लगभग 462 फेरे लगाएंगी। आगे 9-12 सिंतबर के बीच अन्य लाइनों पर चरणबद्ध तरीके से इसका विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही पांच दिनों में बाकी लाइनों पर भी संचालन बहाल किया जाएगा. नियम के तहत मास्क पहनना और सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा। नियम का उल्लंघन करने पर चालान किया जाएगा।समय समय पर हाथ को सेनीटाईज करने की हिदायत दी गयी है। जिन यात्रियों में कोविड 19 के लक्षण पाए जाएंगे उन्हें यात्रा करने की अनुमति नही दी जाएगी और नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया जाएगा। सुरक्षा के इंतजाम में  ऑटोमेटिक थर्मल स्क्रीनिंग-विद-सैनिटाइजर डिस्पेंसर और ‘फुट पेडल संचालित लिफ्टों’ को लगाया गया है।

कोविड-19 सुरक्षा मानकों के अनुसार किसी भी स्टेशन पर लिफ्ट में एक बार में अधिकतम तीन यात्रियों को जाने की अनुमति होगी। ट्रेने स्टेशन पर ज्यादा देर रुकेंगी पहले 10-15 सेकंड का समय बढ़ाकर अब 20-25 सेकंड कर दिया जाएगा और ट्रेन बदलने की अवधि को पहले 35-40 सेकंड से बढ़ा कर 55-60 सेकंड किया जाएगा सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के तहत एक सीट छोड़कर यात्रियों को बैठना होगा । खड़े होकर यात्रा करने वालो को भी सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *