कोलकाता: पश्चिम बंगाल में ममता सरकार और भाजपा के बीच घमासान और तेज हो गया है। भाजपा के नबन्ना चलो आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठियां चलाई गईं। कार्यकर्ताओं और नेताओं पर वॉटर कैनन छोड़े गए। भाजपा का आरोप है कि वे शांति के मार्च निकाल रहे थे लेकिन उनके ऊपर पथराव किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बीच सड़क में धरने पर बैठ गए हैं। ममता सरकार पर जानबूझकर उन लोगों पर लाठियां चलवाने का आरोप लगाया जा रहा है।
ममता पर बरसे कैलाश विजयवर्गीय
बिना मास्क के पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के सवाल पर बीजेपी नेता कैलीश विजयवर्गीय ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मास्क पहने हुए हैं। क्या नियम केवल हमारे लिए हैं? ममता जी हजारों लोगों के साथ प्रदर्शन करती हैं, और हमें सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाया जा रहा है। क्या उनके लिए यह नियम लागू नहीं होते ?