बंगाल और आंध्र प्रदेश को छोड़ पूरे देश में कल से हवाई सेवा शुरू, जाने क्या है नियम

नई दिल्ली : लॉकडाउन फेज-4 के बीच सोमवार से घरेलू उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने रविवार को बताया कि आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल को छोड़कर कल से देशभर में घरेलू उड़ानें शुरू हो जाएंगी। आंध्र में 26 मई और बंगाल में 28 मई से सीमित फ्लाइट्स को मंजूरी दी जाएगी। इससे पहले महाराष्ट्र और तमिलनाडु भी घरेलू उड़ानों के लिए मंजूरी दे चुके हैं। ये वह राज्य हैं, जो पहले घरेलू उड़ानें शुरू करने के पक्ष में नहीं थे। उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक कल 1050 फ्लाइट्स ऑपरेट होंगी।
कोलकाता एयरपोर्ट पर 25 से 27 मई के बीच कोई घरेलू फ्लाइट नहीं ऑपरेट होगी। 28 मई से हर दिन 20 फ्लाइट ऑपरेट होंगी। हैदराबाद एयरपोर्ट सोमवार से हर दिन 30 फ्लाइट को ऑपरेट करेगा।

13 राज्यों में क्वारैंटाइन में जाएंगे यात्री:

मध्य प्रदेश: सरकार ने कहा कि राज्य में फ्लाइट से आने वाले सभी यात्रियों की स्कैनिंग की जाएगी। यदि किसी को कोराना के शुरुआती लक्षण मिलते हैं, तो उसे क्वारैंटाइन किया जाएगा और जांच के लिए उसके सैंपल लिए जाएंगे।

पंजाबः मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में विमान, ट्रेन या बस से आने वाले सभी यात्रियों को अनिवार्य तौर पर 14 दिन के होम क्वारैंटाइन में जाना होगा।

छत्तीसगढ़ः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 25 मई से राज्य में आने वाले सभी विमान यात्रियों को 14 दिन के इंस्टिट्यूशन क्वरैंटाइन पीरियड में जाना होगा। उन्होंने कहा कि घरेलू उड़ानों के शुरू होने के बाद संक्रमण फैलने की आशंका को दरकिनार नहीं किया जा सकता है।
कर्नाटकः राज्य सरकार ने कहा है कि राज्य में महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश से किसी भी माध्यम से आने वाले यात्रियों को 7 दिन के इंस्टिट्यूशन और 7 दिन के होम क्वारैंटाइन में जाना होगा।
उत्तराखंडः ऐसे यात्रियों को 10 दिन के लिए होटल या सरकारी जगह पर क्वारैंटाइन होना होगा।
गोवाः राज्य सरकार चाहती है कि राज्य में विमान से आने वाले सभी यात्रियों का एंटी बॉडी टेस्ट किया जाए।
अंडमान-निकोबारः प्रशासन ने भी वहां जाने वाले सभी विमान यात्रियों के लिए सख्त स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तय किया है। सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। उन्हें 14 दिन के लिए होम क्वारैंटाइन में जाना होगा।
केरल, ओडिशा, असम, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेशः इन राज्यों में विमान यात्रियों को 14 दिन क्वारैंटाइन में जाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *