लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 132 गिरफ्तार

कोलकाता : कोरोना वायरस से लड़ने के लिए घरों पर रहने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं है। लोगों से लगातार घरों में रहने कि अपील की जा रही लेकिन लॉक डाउन में टोटल सेफ्टी रेस्ट्रिक्शन की अवमानना की जा रही हैं। इस बाबत पुलिस की धर- पकड़ लगातार जारी है। सोमवार यानी लॉकडाउन के सातवें दिन पूरे महानगर से कोलकाता पुलिस ने 132 लोगों को गिरफ्तार किया। लालबाज़ार के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रविवार की शाम ५ बजे से सोमवार की शाम ५ तक पूरे महानगर से 132 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कोलकाता पुलिस के 9 डिवीजन के अन्तर्गत सेंट्रल डिवीजन और नॉर्थ डिवीजन से एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई। वहीं साउथ डिवीजन से 9, ई एस डी डिवीजन से 39, ईस्ट डिवीजन से 7, बेहला डिवीजन से 9, जादवपुर डिवीजन से 51, साउथ ईस्ट डिवीजन से 10 और पोर्ट डिवीजन से 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *