अब तक दस दिनों में महानगर से 3936 लोगों को पकड़ा गया
51 वाहनों को किया गया जब्त
कोलकाता : कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अभी एकमात्र उपाय घर पर रहना है। मगर लोग जिस तरह से लॉक डाउन की धज्जियां उड़ा रहे है उससे निपटने के लिए अब पुलिस ने और ज्यादा चेकिंग शुरू कर दी है। गुरुवार को सुबह से ही हर चौराहे पर पुलिस स्पेशल चेकिंग कर रही हैं। किसी को कोई रियायत नहीं डी जा रही है। इसका कारण यह है कि कोरोना के मामले दिन ब दिन बढ़ रहे है और इस पर लगाम कसने के लिए अब पुलिस फिर से एक्टिव मूड में आ गई हैं। सीपी अनुज शर्मा ने भी लोगों से अपील की है और चेताया कि बेवजह बाहर निकलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि गुरुवार को सख्ती से धरपकड़ हुई और 180 लोगों को गिरफ्तार किया गया और ५१ वाहनों जब्त किया गया। लालबाजार के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम 5 बजे से गुरुवार शाम 5 बजे तक कोलकाता पुलिस के विभिन्न डिवीजन से 180 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कोलकाता पुलिस के 9 डिवीजन के अन्तर्गत नॉर्थ डिवीजन से 84, सेंट्रल डिवीजन से 284, साउथ डिवीजन से 164, जादवपुर डिवीजन से 111, ई एस डी डिवीजन से 112, ईस्ट डिवीजन से 20, बेहला डिवीजन से 71, साउथ ईस्ट डिवीजन से 61 और पोर्ट डिवीजन से 71 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि लॉक डाउन के बाद से ही यानी पिछ्ले दस दिनों में पूरे कोलकाता से 3936 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आगे भी पुलिस की धर – पकड़ जारी रहेगी।