रूस ने दो गांवों पर किया कब्जा
यूक्रेन की हवाई रक्षा संपत्तियों को नष्ट कर दिया है: रूस
मॉस्को, 24 फरवरी (एपी) रूस ने कहा कि उसने यूक्रेन की सेना की हवाई रक्षा संपत्तियों और सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस के हमलों ने ‘‘यूक्रेन की सेना के हवाई रक्षा संपत्तियों को नष्ट कर दिया है, साथ ही यूक्रेन के सैन्य ठिकानों के बुनियादी ढांचों को नेस्तनाबूद कर दिया है।’’