मध्यप्रदेश : सीएए के खिलाफ पूरे देश मे विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। आज महाराष्ट्र में सीएए को लेकर बंद बुलाया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में सीएए का विरोध कर रहे 250 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। अभी आई खबरों के अनुसार मध्यप्रदेश में भाजपा 80 मुस्लिम नेताओं ने सीएए के विरोध में पार्टी की सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है। सभी 80 निताओ ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया। और उन्होंने नागरिकता संसोधन कानून (सीएए ) को देश को बांटने का तरीका भी बताया है।
मध्य प्रदेश में सीएए को लेकर भाजपा के 80 नेताओं का इस्तीफा
