दूसरा दिन : ‘टोटल सेफ्टी रेस्ट्रिक्शन’ की अवमानना के मामले में 871 गिरफ्तार

साउथ ईस्ट डिवीजन से सबसे ज्यादा हुई गिरफ्तारी

कोलकाता : लॉकडाउन के दौरान टोटल सेफ्टी रेस्ट्रिक्शन यानी बेवजह बिना किसी कारण के घर से निकलने की मनाही के निर्देश की अवमानना के मामले में दूसरे दिन कोलकाता पुलिस ने पूरे महानगर से 871 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार की शाम 5 बजे से शहर को लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन के बावजूद लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं और इलाके में अड्डा मार रहे हैं। बार-बार अनुरोध करने पर भी नहीं सुन रहें तब जाकर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। कुछ जगहों पर पुलिस को मृदु बल का भी प्रयोग करना पड़ा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दूसरे दिन यानी मंगलवार की शाम 5 बजे से बुधवार की शाम 5 बजे तक पूरे महानगर से 871 लोगों को गिरफ्तार किया गया। लालबाजार के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दूसरे दिन भी कोलकाता पुलिस के 9 डिवीजन के अंतर्गत अभियान चलाया गया। इस दौरान साउथ ईस्ट डिवीजन से सबसे ज्यादा गिरफ्तारी हुई है यानी 235 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं नार्थ डिवीजन से 46, पोर्ट डिवीजन से 71, सेंट्रल डिवीजन से 131, ईस्ट डिवीजन से 21, जादवपुर डिवीजन से 54, बेहला डिवीजन से 81, साउथ डिवीजन से 47 और ईएसडी डिवीजन से 185 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मालूम हो कि मंगलवार को पहले दिन टोटल सेफ्टी रेस्ट्रिक्शन की अवमानना के आरोप में 1003 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

मनाही के बाद भी दुकान खोलने पर हुई गिरफ्तारी

गैर जरूरी सामानों की दुकान को नहीं खोलने का पुलिस लगातार अनुरोध कर रही है और अभियान चला रही है। बावज्ाूद इसके लोग पुलिस के अनुरोध की अवहेलना कर रहे हैं। सर्वे पार्क थाने इलाके में गैर जरूरी सामानों की दुकान पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुकानदार, स्टाफ और ग्राहक को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *