कानपुर मुठभेड़ के बाद विकास दुबे पर एक्शन

कानपुर:
कानपुर के हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम पर हमले के बाद से फरार चल रहे विकास दुबे का घर जेसीबी से ढहाया जा रहा है। यह वही जेसीबी है जिससे विकास दुबे ने पुलिस को गुमराह करके हमला किया था। अवैध कब्जे का मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने चौबेपुर के थाना प्रभारी विनय तिवारी को सस्पेंड कर दिया है।

कई पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध

विकास दुबे और उसके गैंग ने गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात घात लगाकर पुलिस की टीम पर हमला किया था। इस हमले में यूपी पुलिस के 8 जवान शहीद हो गए थे। इस मामले में अब कई अहम जानकारियां सामने आ रही हैं। जांच के लिए गठित की गई एसटीएफ कई पुलिसवालों से भी पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *