मुंबई: बॉलिवुड ऐक्टर अर्जुन कपूर के बाद मलाइका अरोड़ा का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने इस बात की पुष्टि की है। कुछ ही देर पहले अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टेटमेंट जारी करके इस बात की जानकारी दी थी कि वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अर्जुन ने लिखा है कि वह डॉक्टर्स की सलाह पर होम क्वॉरंटीन हैं। अर्जुन को कोई लक्षण नहीं हैं। बता दें कि मलाइका के शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर्स’ के सेट से 7 से 8 लोगों में कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबरें आई थीं।
बॉलिवुड ऐक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा हुए कोरोना पॉजिटिव
