हावड़ा में रक्तदान शिविर में पहुंचे अर्जुन सिंह ने तृणमूल पर साधा निशाना

कहा, मुख्यमंत्री शाहजहां, उनका भतीजा औरंगजेब और

राज्य की पुलिस सरकार की गुलाम

हावड़ा,समाज्ञा: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्मृति में हावडा जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह के नेतृत्व में उत्तर हावड़ा के घुसड़ी अंचल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह, प्रदेश भाजपा नेता उमेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरजीत साहा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, जयंत गुप्ता, प्रमोद सिंह के द्वारा अटल जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मौके पर वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति पर वक्तव्य रखते हुए सांसद अर्जुन सिंह ने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर भ्रस्टाचार एवं हिंसा में पूरी तरह लिप्त होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, जनकल्याण सहित केंद्र सरकार की योजनाओं के पैसों में कटमनी, अम्फान राहत एवं कोरोना के नाम पर लूट के और विरोधी राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या और उन्हें झूठे मामलों में फसाने वालों का समय अब कुछ महीनों का ही बच गया है। भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने राज्य की कायरतापूर्ण स्थिति में केंद्र के हस्तक्षेप की मांग की है। भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि अगर केंद्र हस्तक्षेप नहीं करता है, तो बंगाल की जनता को बचाया नहीं जाएगा।अर्जुन सिंह ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नवान्न में एक संवाददाता सम्मेलन में कोविड के बारे में इतने लंबे समय से झूठ बोल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कोविड की मृत्यु के बारे में सटीक जानकारी नहीं दी जा रही है। इसके अलावा, उन्होंने लॉकडाउन की तारीख में बार-बार बदलाव को लेकर भी मुख्यमंत्री को आड़े हाथ लिया। अर्जुन सिंह ने कहा, वास्तव में उन्हें एक मानसिक समस्या है। वास्तव में, वह अब शाहजहां है और उनका भतीजा अब औरंगजेब है। राज्य की पुलिस सरकार की गुलाम बन गई है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कोरोना के इस महामारी के काल में भाजपा के कार्यकर्तओं ने जबरदस्त काम किया है। जरूरतमंद लोगों को राशन देने से लेकर उन्हें दवाईयां और उनके सुरक्षा के लिये व्यापक सेनिटाइजेशन का काम किया है। भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने सराहनीय कार्य किया है। इसके साथ ही रक्त की भारी कमी को देखते हुए, इस आयोजन की जितनी प्रसंसा की जाय वो कम है। कार्यक्रम में रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिये बैरकपुर के पार्षद मनीष शुक्ला, प्रदेश भाजपा सचिव विवेक सोनकर, उत्तर हावडा मंडल 1 के अध्यक्ष सुकान्त बनिक, गौतम गोस्वामी, जसवंत सिंह, भाजयुमो के जिला महासचिव योगेश सिंह, ध्रुव अग्रहरि ने अपने वक्तव्य रखे। रक्तदान शिविर में 72 रक्तदाताओं का रक्त संग्रह किया गया। साथ ही मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी द्वारा 150 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया जिसमें 50 लोगों को निशुल्क चश्मा दिया जायेगा। साथ ही 20 लोगों का निःशुल्क नेत्र आपरेशन किया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद दुबे, रविकांत पाण्डेय, अभिषेक सिंह व अन्य ने प्रमुख भूमिका निभायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *