नेताजी इंडोर स्टेडियम में भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवार्ड्स-2019 संपन्न
भोजपुरी कलाकारों ने बांधा समा
कोलकाता, समाज्ञा : भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवार्ड्स-2019 गत शनिवार को महानगर के नेताजी इंडोर स्टेडियम में भोजपुरी नवयुवक संघ व स्क्रीन एंड स्टेज की ओर से आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया। लक्ष्मी रतन शुक्ला ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विचारों के अनुसार इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। वहीं उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि मुख्यमंत्री ने भोजपुरी भाषियों के उत्साह को देखते हुए हॉल व बिजली की व्यवस्था निःशुल्क करवायीं। वहीं उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम हर वर्ष होने चाहिए। आयोजकों के साथ ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन में मेरी पूरी निष्ठा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए भोजपुरी नवयुवक संघ के अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी ने मुख्य मंत्री ममता बनर्जी एवं मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला का विशेष आभार व्यक्त किया। अरुण ओझा व मृत्युंजय पांडेय ,अभिषेक पांडेय के साथ-साथ सैकड़ों सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ल के पुरजोर प्रयासों की प्रशंसा की एवं धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान सिल्वन प्लाई के चेयरमैन जे.पी. सिंह, बासु इंटरनेशनल के डायरेक्टर उदय साव, समाजसेवी मनोज तिवारी व अन्य उपस्थित थे।

वहीं बेस्ट ऐक्टर खेसारी लाल यादव, बेस्ट ऐक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, बेस्ट मूवी संघर्ष को मिला। इस अवार्ड समारोह में भोजपुरी सिने स्टार व सांसद मनोज तिवारी, रवि किशन, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, पूनम दुबे, अनारा गुप्ता, निधि झा, यश मिश्रा, राधव नैय्यर, गुंजन सिंह, संभावना सेठ समेत अन्य कई भोजपुरिया कलाकारों ने मंच पर अपने संगीत व नृत्य से जलवा बिखेरा। वहीं इस दिन कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी समाज के लोगों की खासा भीड़ थी। हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ भोजपुरी सिने अवार्ड देखने के लिए नेताजी इंडोर स्टेडियम में उमड़ी थी। लोगों ने भोजपुरी गीत व नृत्य का आनंद उठाते व झूमते हुए देखे गये। कार्यक्रम के अंत में, धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सासंद मंनोज तिवारी ने राज्य सरकार द्वारा दिए गए सुविधाओं की सराहना की।