कोलकाता, समाज्ञा : पश्चिम बंगाल की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री शशि पांजा ने मंगलवार को तृणमूल भवन से संवाददाता सम्मेलन कर दावा किया कि महिला सशक्तिकरण के लिए बंगाल शीर्ष पर है। इस संदर्भ में, शशि पांजा ने कहा कि 47 महिला पुलिस थाने स्थापित किए गए हैं। महिला सशक्तिकरण में शीर्ष पर बंगाल है। रूपश्री परियोजना से बंगाल में गर्ल चाइल्ड बर्थ में वृद्धि हुई है। गर्भवती महिलाओं के लिए अस्पताल की सुविधाएं स्थापित की गई हैं। महिला पुलिस थानों से महिलाओं को फायदा होगा। गर्भवती महिलाओं के लिए अस्पताल बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न मुद्दों पर फेक न्युज फैलाए जा रहे हैं। लोगों को गुमराह किया जा रहा है। रूपश्री परियोजना से 5.58 लाख लोग लाभान्वित हुए हैं। डायमंड हार्बर महिला विश्वविद्यालय में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों से निपटने के लिए छह फास्ट ट्रैक कोर्ट हैं। पश्चिम बंगाल में 100 दिनों के रोजगार परियोजना में कामकाजी महिलाओं की संख्या अधिक है।
महिला सशक्तीकरण में शीर्ष पर बंगाल : शशि पांजा
