बंगाल बना रणक्षेत्र, भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले छोड़े

कोलकाता/हावड़ा :कोलकाता और निकटवर्ती हावड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों और पुलिस के बीच बृहस्पतिवार को झड़प हो गई।अधिकारियों ने बताया कि भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ की ओर मार्च का आह्वान किया था

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरू दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या ने प्रदेश अध्यक्ष सौमित्र खान के साथ मिलकर हावड़ा मैदान से मार्च निकाला। उन्हें मलिक गेट पर रोक दिया गया, जिससे भाजपा गुस्साये भाजपा समर्थकों ने पुलिस पर पथराव किया। प्रदर्शनकारियों के अवरोधक लांघने की कोशिश करने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है।पुलिस ने एक प्रदर्शनकारी के पास से गोलियों से लैस एक पिस्तौल बरामद करने का दावा भी किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं के पुलिस पर देसी बस फेंकने का भी आरोपी है। हालांकि भगवा दल ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।झड़प में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजू बनर्जी और सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *