पटना: अर्से बाद बीजेपी ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष की कुर्सी पर अपना नेता बिठा दिया है। विजय कुमार सिन्हा बिहार विधानसभा के नए स्पीकर चुन लिए गए हैं। एनडीए की ओर से घोषित उम्मीदवार और लखीसराय से जीत की हैट्रिक मारने वाले विजय सिन्हा को बहुमत से बिहार विधानसभा का नया स्पीकर चुन लिया गया है। विजय कुमार सिन्हा बिहार के चर्चित विधायकों में से विजय कुमार सिन्हा बिहार के चर्चित चेहरों में से एक माने जाते हैं। वह इससे पहले राज्य सरकार में श्रम संसाधन मंत्री रह चुके हैं। इस बार लखीसराय से तीसरी बार लगातार विधायक चुने गये हैं। 54 वर्षीय विजय कुमार सिन्हा सिन्हा भूमिहार समाज से आते हैं। पिछले विधानसभा स्पीकर विजय कुमार चौधरी भी इसी समाज से आते थे।
भाजपा विधायक विजय कुमार सिन्हा बने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष
