राज्य में पहले डॉक्टर समेत तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि, संख्या बढ़कर पहुंची 21

– शनिवार की तरह रविवार को भी जारी रहा राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या

रविवार को 68 लोगों का नमूना एकत्र किया गया

– 56 नए लोगों को आईसोलेशन व 9,864 लोगों को होम क्वारंटाइन में भेजा गया

कोलकाता : कोलकाता में अब एक डॉक्टर को कोरोना वायरस ने अपने चपेट में ले लिया है। रविवार को अलीपुर स्थित कमांड अस्पताल के एनेस्थीसिया के विभागाध्यक्ष के शरीर में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। इस दिन, राज्य में एक डॉक्टर समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। गत शनिवार की तरह रविवार को भी एक दिन में तीन कोरोना संक्रमित पाए गए। बताया गया है कि हाल ही में, वह डॉक्टर काम के सिलसिले में दिल्ली गया था। गत 17 मार्च को वह दिल्ली से लौटा था। गत 18 से 21 मार्च तक वह अस्पताल की लैब में शामिल हुए और काम भी किया। लेकिन, फिर वह बीमार पड़ गए। 50 वर्षीय एनेस्थेसियोलॉजिस्ट को पहले उनके ही अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया था। सिटी स्कैन भी किया गया। पहले डॉक्टरों को लगा कि कोई और बीमारी है। लेकिन, बाद में, उनके शरीर पर कोरोना के लक्षण दिखने पर उन्होंने कोई जोखिम नहीं लिया। एनेस्थेसियोलॉजिस्ट से सैंपल एकत्र कर उसे नाइस्ड भेजा गया। इसके बाद, पता चला कि वह डॉक्टर कोरोना से संक्रमित है। फिलहाल, उनका इलाज चल रहा है। वह डॉक्टर किसके संपर्क में आकर संक्रमित हुए या फिर उनका कोई विदेश यात्रा है कि नही, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही, यह जानने की कोशिश भी की जा रही है कि वह इन दिनों कितने लोगों के संपर्क में आए है। वहीं, इस दिन, 69 लोगों के कोरोना का रिपोर्ट आया हैं, जिसमें एक डॉक्टर समेत दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। दूसरा शख्स 66 वर्षीय वृद्ध है, जिसमें कोरोना के लक्षण मिले है। उन्हें गंभीर सांस की समस्याओं के कारण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीसरा कोरोना संक्रमित 56 वर्षीय शख्स हुगली के सेवड़ाफूली का निवासी है। इस दिन रात 10 बजे उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वह कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती है और उनकी हालत गंभीर बताया गया है। बताया गया है कि फिलहाल, उसे कुछ समय के लिए वेंटिलेशन में रखा गया है। इस दिन, उनके नमूने की जांच के बाद रिपोर्ट सकारात्मक पाई गई है। सूत्रों के अनुसार, वह शख्स कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। रविवार को 68 लोगों का नमूना एकत्र किया गया हैं। इस दिन, 56 नए लोगों को आईसोलेशन में रखा गया हैं। वहीं, इस दिन, 9,864 लोगों को होम क्वारंटाइन में भेजा गया हैं। वर्तमान में, राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 171 मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। विदेश से राज्य में लौटे 2,293 लोगों के होम क्वारंटाइन में रहने की अवधि समाप्त हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *