कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

कोलकाता – आईपीएल के 13वें सीजन के लिए हुई नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर पैट कमिंस सबसे महंगे 15.50 करोड़ में बिके। वह आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं। उन्हें कोलकाता ने खरीदा। कमिंस उन 7 खिलाड़ियों में शामिल थे, जो सबसे ज्यादा 2 करोड़ की बेस प्राइस वाली लिस्ट में थे। आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले भारत के युवराज सिंह हैं। उन्हें दिल्ली ने 2015 में 16 करोड़ में खरीदा था।

कमिंस से पहले इंग्लैंड के बेन स्टोक्स सबसे महंगे विदेशी थे। उन्हें राजस्थान ने 14.5 करोड़ में खरीदा था। विकेट लेने के बाद सैल्यूट मारने वाले वेस्टइंडीज के शेल्डन कॉटरेल 8.5 करोड़ में बिके। उन्हें पंजाब ने खरीदा। वह अपनी बेस प्राइस 50 लाख से 17 गुना ज्यादा यानी 8.5 करोड़ में बिके। नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय पीयूष चावला रहे। उन्हें 6.75 करोड़ कीमत चुकाकर चेन्नई ने खरीदा। उनकी बेस प्राइस 1 करोड़ थी।

नीलामी में सबसे महंगे बिके खिलाड़ी

खिलाड़ी कीमत किस फ्रेंचाइजी ने खरीदा
ग्लेन मैक्सवेल 10.75 पंजाब
क्रिस मॉरिस 10 बेंगलुरु
शेल्डन कॉटरेल 8.5 पंजाब
नाथन कूल्टर नाइल 8 मुंबई
पीयूष चावला 6.75 चेन्नई
सैम करन 5.50 चेन्नई
इयॉन मॉर्गन 5.25 कोलकाता
*

गुरुवार को हुई नीलामी में दूसरे सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल रहे। उन्हें 10.75 में पंजाब ने खरीदा। वह भी 2 करोड़ की बेस प्राइस वाली सूची में थे। इसके अलावा क्रिस मॉरिस (10 करोड़), सैम करन(5.50 करोड़) और इयॉन मॉर्गन (5.25 करोड़) में बिके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *