लैंडफाल से पहले ओड़िशा में चक्रवात अम्फान ने मचाई तबाही

कई जगहों पर पेड़ उखड़ने के साथ घरों के उड़े छप्पर, घर की दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत

भुवनेश्वर:
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्व आकलन के मुताबिक चक्रवात अम्फान गति कर रहा है, यह जानकारी विशेष राहत आयुक्त प्रदीप जेना ने दी है। एसआरसी ने कहा है कि वर्तमान समय में चक्रवात पारादीप से पूर्व एवं दक्षिण पूर्व दिशा में गति कर रहा है। 11 बजे तक यह पारादीप को पार करेगा। इसके बाद अपराह्न 4 बजे से साढ़े चार बजे के बीच बालेश्वर जिले के भोगराई ए​वं तालसारी को अतिक्रम करेगा। रात 8:30 बजे से 10:30 बजे के बीच सुन्दरवन के पास लैंडफाल करने का अनुमान है।
विशेष राहत आयुक्त ने कहा है कि एम्फन के प्रभाव से तटीय ओड़िशा में बारिश जारी है। कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं। 1 लाख 37 हजार से अधिक लोगों को स्थानान्तरित कर लिया गया है। लैंडफाल के समय हवा की गति 155 से 165 किमी. तक रहने की सम्भावना है। लैंडफाल के बाद कोलकाता के पास उत्तर एवं उत्तर पूर्व दिशा में यह गति करेगा।
वहीं चक्रवात अम्फानका प्रकोप ओड़िशा के तटीय जिलों में साफ तौर पर देखा जा रहा है। इसके प्रभाव से तटीय जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश जारी है। कई जगहों पर पेड़ उखड़ कर गिर गए हैं। भद्रक जिले के खनदा गांव में महाचक्रवात के दौरान चल रही हवा के कारण एक घर की दीवार गिर गई। इसमें दबकर एक बच्चे की मौत हो गई है। कुछ जगहों पर तूफान के कारण पेड़ जड़ से उखड़ गए हैं तो कहई जगहों पर पेड़ टूटकर रास्ते पर गिर गए हैं। साथ ही बासुदेवपुर प्रखंड में टेलीफोन के तार भी टूट कर गिर गया है। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि कुछ बिजली के खंभे भी हवा के दबाव के कारण झुक गए हैं। कल रात से ही बिजली का आना जाना लगा हुआ है। कई इलाकों में कल रात से ही बिजली नहीं है। तटीय जिलों के साथ राजधानी में भी बिजली सेवा ठप कर दी गई है। बालेश्वर जिले के सोरो पौरपालिका के पठाणमहला एक घर के ऊपर तीन पेड़ गिर गए हैं। इसमें परिवार के तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इन्हें सोरो अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसी तरह से केन्द्रापड़ा जिले के चालचुआ मेराइन थाना में समुद्री ज्वार का पानी घुस गया है।
अम्फान के प्रभाव से सबसे अधिक पारादीप हुआ है। कुछ समय पहले ही भुवनेश्वर क्षेत्रीय मौसम विभाग के निदेशक एच.आर.विश्वास ने कहा है कि यहां पर अब तक 197.1 मिमी. बारिश रिकार्ड की जा चुकी है। उसी तरह से यहां हवा की गति भी 110 किमी. प्रति घंटा रिकार्ड की गई है। यहां हवा की गति 145 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से बहने का अनुमान किया गया है। सूचना के मुताबिक चांदबाली में 60.4 मिमी. बारिश रिकार्ड की गई है जबकि भुवनेश्वर में 45.6 मिमी., बालेश्वर में 52.2 मिमी., गोपालपुर में 8.6 मिमी. बारिश रिकार्ड की गई है। उसी तरह से चांदबली में हवा की गति 74 किमी. प्रति घंटे तक पहुंच गई है जबकि भुवनेश्वर में 56 किमी. प्रति घंटे रिकार्ड की गई है। बालेश्वर में हवा की गति 59 किमी, तथा पुरी में 39 किमी. रिकार्ड की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *