दिशा पटानी अपनी डेब्यू फ़िल्म से ही हर प्रोजेक्ट के साथ कर रही है कुछ नया एक्सपेरिमेंट

मुंबई : दिशा पटानी ने फ़िल्म ‘एमएस धोनी’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी और जब से वह अपने किरदारों और अवतार के साथ एक्सपेरिमेंट करते आई है। दिशा के हर प्रोजेक्ट में हमें उनका एक नया अवतार देखने मिल रहा हैं और अभिनेत्री अपने इन एक्सपेरिमेंट पर हाथ आजमाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है।
अपनी पहली कहानी ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ में दिशा ने धोनी की पहली प्रेमिका की मुख्य भूमिका निभाई थी जो बाद में कार एक्सीडेंट में अपनी जान गवां देती है और निस्संदेह, अभिनेत्री ने एक अविश्वसनीय परफॉर्मेंस दी थी। जिसके बाद, दिशा को अधिक प्रोजेक्ट्स में देखने के लिए दर्शक उत्सुक थे


इसके तुरंत बाद, भारत में दिशा एक ट्रेपेज़ आर्टिस्ट की भूमिका में बिल्कुल नए अवतार में नज़र आई थी। यह अभिनेत्री के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक थी, लेकिन दिशा ने इसे बखूबी निभाया और इसे दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था। फ़िल्म के गीत ‘स्लो मोशन’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया जिसमें दिशा हॉट अवतार में नज़र आई थी।
बागी 2 में, दिशा ने स्वयं दो अलग-अलग किरदार निभाये थे, जिसमें से एक में, वह कॉलेज की छात्रा थी और दूसरे में एक माँ थी। दिशा ने दोनों किरदार को बेहद खूबसूरती के साथ पर्दे पर उतारा था और इस दौरान अभिनेत्री ने दर्शकों के साथ जो तालमेल बिठाया, वह अविश्वसनीय था।


वही, मलंग में दिशा का एक नया और अनदेखा अवतार देखने मिला। अभिनेत्री ने अपने इस हॉट अवतार में के साथ स्क्रीन पर आग लगा दी थी। दिशा के इस मस्तमौला अवतार को हर किसी ने खूब पसंद किया था। 
यह साबित करता है कि हर प्रोजेक्ट में दिशा नए अवतार में नज़र आती हैं और हर बार कुछ नए, अनोखे ओर अलग अंदाज़ में दर्शकों से मुख़ातिब होती हैं। जिसके बाद, अब हम उनकी आगामी फिल्म एक विलेन 2 और राधे में उनके नए अवतार का बेसब्री से इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *