भारतीय सूत्रों के अनुसार सीमा पर झड़प में चीन के 43 सैनिकों की या तो मौत हुई या गंभीर रूप से घायल हुए हैंः सूत्र
नई दिल्ली:
पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीन की सेना के साथ झड़प में कम से कम 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए हैं। एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया की यह संख्या बढ़ सकती है। चीन को भी भारी क्षति पहुंची है। उसके 43 सैनिक हताहत हुए हैं। इसमें से कुछ की मौत हो गई है और कुछ बुरी तरह जख्मी हुए हैं।
एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।