बसपा के 5 पूर्व विधायक और पूर्व सांसद ने थामा सपा का दामन

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी से पिछले महीने दिसंबर में निष्कासित किए गए पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ज्वाइन कर ली है। सोमवार को 5 पूर्व विधायक और एक पूर्व सांसद सपा में शामिल हुए। इनके अलावा एक दर्जन जिला पंचायत सदस्य और कई पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी मुख्यालय में इन सभी की पार्टी में ज्वाइनिंग करवाई। इस दौरान इन नेताओं की भारी भीड़ कार्यालय में उपस्थित रही। सोमवार को पूर्व सांसद अरविंद चौधरी, पूर्व विधायक उमेश पांडेय, दूधराम, नंदू चौधरी और राजेन्द्र चौधरी सपा में शामिल हुए। इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा- हमने लैपटॉप दिए, इन्होंने शौचालय दिया। अखिलेश ने लोगों से सवाल पूछा कि, नोटेबंदी से क्या हुआ? राष्ट्र के नाम पर देश के लोग लाइन में लग गए। क्या मिला बताओ? अब फिर लाइन मे लगाने के जुगाड़ में हैं। देश के संविधान में धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं था, इनको पूर्ण बहुमत मिल गया इन्होने संविधान के साथ छेडछाड़ कर दी। गांव के लोग कहां से कागज ढूंढेंगे। बड़े बड़े राजा महाराजाओं के पास महलों के कागज नहीं हैं। ये कानून मुसलमानों के साथ साथ आम गरीबो के भी खिलाफ है। जातीय आधार पर जनगड़ना होनी चाहिए। जिस दिन जातियों के आधार पर जनगड़ना हो गयी, हिन्दू मुस्लिम का झगड़ा नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *