हावड़ा: जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला की मौत हो गई। यहां कोविड-19 संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या कुल तीन हो गयी। गुरुवार को इसकी जानकारी दी गयी। मृतका का नाम लक्ष्मी तिवारी (65)है। वह सलकिया की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार, गत दो दिन पहले कोरोना के लक्षण दिखने के बाद महिला को सत्यबाला आईडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे बेलियाघाटा आईडी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में महिला के नमूनों के परीक्षण किया गया जिसमें महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद महिला को आमरी, साल्टलेक में इलाज के लिए भेजा गया। अस्पताल में इलाजरत महिला की गुरुवार की शाम को मौत हो गयी। इधर, महिला के बेटे और बहू भी सत्यबाला आईडी अस्पताल में भर्ती हैं।
कोरोना से हावड़ा में एक और मौत
