50 मिमी से कम घनत्व वाले प्लास्टिक के उपयोग करने वाले की जानकारी पर मिलेगा ईनाम
कोलकाता : सरकार प्लास्टिक को रोकने के लिए अब सख्त कदम उठाने जा रही है। अब से, 50 मिमी से कम घनत्व वाले प्लास्टिक के उपयोग पर दो हजार रुपये जुर्माना देना होगा। रविवार की सुबह, चेतला के अहिंद्र मंच के सामने पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने और प्लास्टिक के उपयोग के विरोध में सड़ड़ पर उतरे कोलकाता के मेयर व मंत्री फिरहाद हकीम ने उक्त घोषणा की। इसके साथ, उन्होंने घोषणा किया कि अगर कोई भी प्लास्टिक उपयोग करने वाले के संबंध में सही जानकारी देगा, तो उसे दो हजार रुपये पुरस्कार राशि के रूप में दिया जाएगा। मेयर ने उम्मीद जताई कि इस पुरस्कार राशि से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। इस दिन, मेयर ने कहा कि अगर लोग जागरूक नहीं होंगे, तो किसी भी तरह से पर्यावरण को स्वच्छ नहीं किया जा सकता और डेंगू की स्थिति से भी निपटना संभव नहीं है। इन सभी प्लास्टिकों में बारिश के मौसम में पानी जमा होकर डेंगू पैदा होता है। तब लोग कहेंगे कि फिरहाद हकीम कुछ काम नहीं कर रहे हैं। लेकिन, असली समस्या कहीं और है, उसे समझना होगा। उन्होंने आगे कहा कि मैंने खुद प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने के लिए कहा था, बावजूद इसके की खरीदार जागरूक नहीं हुए। खरीदार दुकान से सामान खरीदने के दौरान प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे है।