जोड़ासांको में इस बार खिलेगा कमल : मीना देवी पुरोहित

कोलकाता, समाज्ञा : बीते तीन दशकों से मीना देवी पुरोहित राजनीति में सक्रिय हैं। कोलकाता नगर निगम के वार्ड 22 से वह छह बार पार्षद रह चुकी है। माकपा के शासन काल के दौरान उन्होंने कोलकाता नगर निगम के उप मेयर का पदभार भी संभाला है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मीना देवी पुरोहित को इस बार जोड़ासांको से विधायक प्रार्थी घोषित किया गया है। मीना देवी पुरोहित प्रत्येक दिन सुबह से लेकर शाम तक जोड़ासांको विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में चुनाव प्रचार करने में व्यस्त हैं। इसी बीच, उन्होंने समय निकाल कर समाज्ञा के संवाददाता अरुण गुप्ता से बातचीत की। साक्षात्कार के प्रमुख अंश निचे दिए गए हैं।

समाज्ञा : पार्टी ने आपको दूसरी बार टिकट दिया है, इस बार, आप अपनी जीत को लेकर कितनी प्रतिशत आश्‍वस्त हैं?
मीना पुरोहित
: मैं पार्टी के उन सभी शीर्ष पंक्ति के नेताओं की अभारी हूं, जिन्होंने मेरे पार्षद द्वारा किए गए काम के अधार पर मुझे इस बार जोड़ासांकू विधानसभा क्षेत्र से बतौर उम्मीदवार के रूप में चयन किया है। मैं अपनी जीत को लेकर 200 प्रतिशत आश्‍वस्त हूं। इस बार, जोड़ासांकू विधानसभा क्षेत्र में कमल ही खिलेगा।


समाज्ञा : जोड़ासांकू विधानसभा क्षेत्र में कुछ वार्ड मुस्लिम बहुल है, ऐसे में क्या आपको लगता है कि इन वार्डों से भी आपको उतना ही समर्थन हासिल होगा?

मीना पुरोहित : जोड़ासांको विधानसभा सीट के अंतर्गत आने वाले हर वार्ड में हिंदू-मुस्लिम भाई एंव अन्य जाति-धर्म के लोग रहते हैं। डोर टू डोर कैंपेन के दौरान सभी वार्डों के लोगों ने भाजपा पर अपना भरोसा जताया है। इस बार, सभी लोग परिवर्तन चाहते हैं।

समाज्ञा : जोड़ासाको विधानसभा क्षेत्र में आपकी प्राथमिक मुद्दाएं क्या है?
मीना पुरोहित
: मेरी पहली प्राथमिकता बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार सृजन करना, दूसरा मुद्दा महिला सुरक्षा होगी। बीते 10 साल से राज्य में एक महिला मुख्यमंत्री के रहते हुए भी राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर कोई कार्य नहीं किया गया। इसके साथ ही मैं लंबे समय से इलाके में अवैध पार्किंग को खत्म करने के लिए काम करते आ रही हूं। विधायक चुने जाने के बाद मैं अवैध तरीके से पार्किंग के लिए जगह की अतिक्रमण को खत्म करूंगी। विवेकनंद फ्लाई ओवर की समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा।

समाज्ञा : कोलकाता में दोबारा बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच आप किस तरह लोगों के बीच पहुंचकर चुनाव प्रचार कर रही हैं?
मीना पुरोहित
: हम अपने चुनाव प्रचार के साथ ही लोगों को कोरोना संक्रमण के बारे में जागरूक भी कर रहे हैं। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार ही डोर टू डोर कैंपेन किया जा रहा है। देश एक बड़ी आपदा के समय से गुजर रहा है और मुझे पूर्ण विश्‍वास है कि बंगाल की जनता आपसी सहयोग से इस दौर का भी सामना करके और मजबूती से उभरेगी। पार्टी की तरफ से 10 हजार मास्क जोड़ासांको अंचल में वितरित किये जा रहे हैं।

समाज्ञा : बीते तीन चरणों में 80 फीसदी से अधिक मतदान हुआ, आपके अनुसार क्या आने वाले चरणों में भी यह देखने को मिलेगा?
मीना पुरोहित
: जी बिल्कुल। लोगों ने इस बार राज्य में ’आसोल परिवर्तन’ का मन बना लिया है। सिर्फ, तीन चरणों में ही नहीं, बल्कि बाकी सभी चरणों में 80 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग होगी। लोग तोलाबाजी और तुष्टीकरण की राजनीति से तंग आ गये हैं।

समाज्ञा : बीते तीन चरणों में हिंसा की घटनाएं देखने को मिली। केंद्रीय बलों की नियुक्ति के बाद भी हिंसा की घटनाएं सामने आईं। क्या, कहेंगी इस पर?
मीना पुरोहित :
पिछले चुनाव के दौरान तृणमल के ही गुंडाराज के कारण राज्य में मतदान प्रभावित हुए थे। इस बार भी पार्टी अपने पूराने रंग दिखा रही है, लेकिन इस बार केंद्रीय बलों की कड़ी निगरानी के कारण तृणमूल के गुर्गे सफल नहीं हो पाएंगे। इस बार, राज्य में एक निष्पक्ष चुनाव होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *