कोलकाता, समाज्ञा : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस मनाने पीएम मोदी कोलकाता पहुंचे हैं। नेताजी भवन और नेशनल लाइब्रेरी के बाद वह विक्टोरिया मेमोरिय हॉल पहुंचे। इस दौरान, पीएम मोदी के साथ, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान संस्कृति मंत्री ने भाषण दिया। इसके बाद ही कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बुलाया गया। जैसी ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपनी बात कहने के लिए बुलाया गया लोगों ने ‘जय श्री राम’ का नारा लगाना शुरू कर दिया। इसके बाद ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भड़क गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक सरकारी कार्यक्रम है। इसकी एक गरिमा होनी चाहिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने केवल जय हिंद कहकर हट गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें संस्कृति विभाग ने आमंत्रित किया था, लेकिन जिस तरह से दर्शकों को आमंत्रित किया गया है इससे लगता है कि यह पार्टी का प्रोग्राम है। इस तरह से सरकारी कार्यक्रम में बुलाकर बेइज्जत करना ठीक नहीं है। इसके बाद ही मुख्यमंत्री ने विरोध में कुछ नहीं कहा।
नेताजी जयंती : विक्टोरिया मेमोरियल में लगा ‘जय श्री राम’ का नारा, भड़कीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
