अगले महीने भारत में दौड़ेगी जगुआर लैंड रोवर की एसयूवी डिफेंडर

नयी दिल्ली: जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी लैंड रोवर डिफेंडर को 15 अक्टूबर को भारत में उतारने की घोषणा की है। कंपनी ने इस मॉडल के लिए बुकिंग शुरू कर दी है।जेएलआर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने बयान में कहा कि यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। 2009 में भारतीय बाजार में उतरने के बाद हम पहली बार डिफेंडर को यहां ला रहे हैं।उन्होंने कहा कि इस वाहन को भारतीय बाजार में उतारने के लिए एक बड़ा डिजिटल आयोजन किया जाएगा। फिलहाल भारतीय बाजार में लैंड रोवर पोर्टफोलिया के विभिन्न मॉडल मसलन रेंज रोवर इवोक्यू, डिस्कवरी स्पोर्ट, रेंज रोवर वेलर, रेंज रोवर स्पोर्ट, डिस्कवरी और रेंज रोवर उपलब्ध हैं।जेएलआर भारत के 24 शहरों में 27 डीलरशिप के जरिये इन वाहनों की बिक्री करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *