कोलकाता : कोलकाता नगरनिगम ने इस बार महानगर के खतरनाक घरों को तोड़ने के लिए दो विशेष टीमों का गठन कर रही है। बिल्डिंग विभाग के अधिकारी व पुलिस प्रशासन के पूर्व अधिकारी से मिलकर एक टीम और बाकी 30 सदस्यों की एक टीम, जो घरों के निरीक्षकों के रूप में काम करेगी। इसके अलावा, यह विशेष टीम अवैध निर्माण को तोड़ने का काम भी करेगी। नगरनिगम ने कहा कि महानगर में अवैध निर्माण को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस कारण, जल्द ही और 35 निरीक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। वर्तमान में महानगर में डेढ़ हजार से अधिक अवैध निर्माण और साढ़े तीन हजार खतरनाक घर मौजूद है। साथ एक हजार अत्यधिक खतरनाक घर भी हैं। अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए नगरनिगम कानून हैं। लेकिन कई बार, अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए नगरनिगम कर्मियों को बाधाओं का सामना करना पड़ता है, जिसके लिए कई बार अवैध निर्माण तोड़कर वापस लौटना पड़ता है। इस समस्या को हल करने के लिए, मेयर फिरहाद हकीम ने इस विशेष टीम के गठन की योजना बनाई हैं। इसके साथ ही यह भी फैसला किया गया है कि अवैध निर्माण को इस तरह से तोड़ा जाएगा, जिससे निर्माण कंपनी उसकी मरम्मत न कर सके। निर्माण कार्य के लिए फिर से नक्शा कोलकाता नगरनिगम को प्रस्तुत कर नई डिजाइन को पास कराना होगा। इसके बाद ही नगरनिगम द्वारा फिर से निर्माण की अनुमति मिलेगी। वे इस नई योजना को लागू कर महानगर से अवैध निर्माण को रोकना चाहती हैं।
खतरनाक घरों को तोड़ने के लिए कोलकाता नगर निगम करेगी विशेष टीम का गठन
