Lockdown 5.0 बिल्कुल साधारण होगा, कुछ इलाकों में होगी पाबंदियां: जावेड़कर

नई दिल्ली : कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। तब से लेकर अब तक चार बार लॉकडाउन को बढ़ाया जा चुका है। 31 मई को लॉकडाउन 4 की अवधि भी समाप्त हो रही हैं ऐसे में लोग कयास लगा रहे हैं कि अब क्या ये लॉकडाउन आगे बढ़ेगा या नहीं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने लॉकडाउन 5.0 के बारे में कुछ अहम बातें कहीं। उन्होंने कहा कि अब ये लॉकडाउन काफी हद तक कम हो जाएगा। यानी कि लोगों से कई तरह की पाबंदियां हटा ली जाएंगी।


केंद्रीय मंत्री ने एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि लॉकडाउन 5.0 बिल्कुल साधारण होगा। इसमें कुछ ही इलाकों में पाबंदियां लगाई जाएंगी। बाकी जन जीवन को खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि ये समय हमेशा ऐसा ही चलेगा। लोगों को काफी हद तक छूट दे दी गई है और अब उम्मीद है कि सामान्य जीवन होगा।

उन्होंने लॉकडाउन को बेहद जरूरी कदम बताते हुए कहा कि अगर देश में समय रहते ये फैसला नहीं लिया जाता है तो आज भारत में 50 लाख कोरोना के केस होते। लॉकडाउन के कारण आज भी हमारी जितनी जनसंख्या है उसके हिसाब से बहुत कम केस सामने आ रहे हैं। उन्होंने कोरोना से मौत के बारे में कहा कि पूरे विश्व में सबसे कम मौतें भारत में ही हुई हैं। हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही कोई वैक्सीन या दवा आए और सभी लोग पहले की ही तरह सामान्य जीवन जिएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *