कोलकाता : मंगलवार को नवान्न में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य की स्थिति देखते आज शाम 5 बजे से 31 मार्च तक लॉकडाउन करने का फैसला किया गया है। मुख्यंमंत्री ने कहा कि अब लॉकडाउन पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। साथ ही, राज्य सरकार ने असंगठित मजदूरों को एक हजार रूपये की आर्थिक मदद करने का भी फैसला किया है।
आज शाम 5 बजे से आगामी 31 मार्च तक पूरे राज्य में लॉकडाउन : ममता बनर्जी
