नयी दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बेचैनी महसूस होने के बाद रविवार रात एम्स में भर्ती कराया गया।
सूत्रों ने बताया कि 87 वर्षीय सिंह को एम्स के कार्डियो-थोरैसिक (हृदय और सीने से संबंधित) वार्ड में निगरानी में रखा गया है।
उन्होंने बताया कि सिंह को रात करीब पौने नौ बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर डॉक्टर नीतीश नायक की निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूत्रों में से एक ने बताया, ‘‘उन्हें निगरानी में रखा गया है।’’
मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती
