चलती कार में नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म

कोलकाता : नगर में 17 वर्षीय एक लड़के के साथ छह लोगों ने चलती कार में कथित रूप से अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। सभी आरोपी पीड़ित के परिचित थे।नगर पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार रात की खिद्दरपुर इलाके में उस समय हुई जब किशोर काम के बाद घर लौट रहा था।पुलिस के अनुसार छह आरोपियों पर पीड़ित से 17,000 रुपये और चांदी की एक चेन छीनने का भी आरोप लगाया गया है।
इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य फरार हैं।
अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने जांच शुरू कर दी है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पांच अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। सभी के खिलाफ भादंसं और पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *