सीएए कानून : विभाजन नहीं, शांति चाहिए, राज्य के पुरोहितों ने सड़क पर उतर जताया विरोध

कोलकाता : सीएए के विरोध में, अब राज्य के पुरोहित एवं पुजारी सड़कों पर उतरे। सोमवार को राज्य सनातन ब्राह्मण ट्रस्ट के आह्वान पर हजारों पुरोहित एवं पुजारी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दिन, सुबह से ही पुरोहित एवं पुजारी रानी रासमणि एवेन्यू में एकत्रित होने लगे। इस दौरान सभी ने एक ही दावा किया कि राज्य की शांति को बर्बाद नहीं किया जा सकता है। हम विभाजन नहीं, शांति चाहते है। सनातन धर्म सभी समुदायों को एक साथ लेकर चलता है। इस दिन, दोपहर 1 बजे, राज्य मंत्री राजीव बंद्योपाध्याय ने पुजारियों की रैली में भाग लिया। रैली का शुरआत रानी रासमणि एवेन्यू से किया गया और गांधी मूर्ति में इसका समापन हुआ। इस रैली में पुजारियों ने किसी भी राजनीतिक पार्टी के झंडे का इस्तेमाल नहीं किया। 

राज्य सभी समुदायों के लोगों के लिए है : राजीव बंद्योपाध्याय

राज्य मंत्री ने कहा कि यह शांति रैली एनआरसी, सीएए के विरोध के लिए ही निकाला गया है। राज्य सरकार ने लंबे समय से आपके साथ अच्छे संबंध बनाए रखे हैं। ऐसे समय में जब देश में भेदभाव और हिंसा का माहौल बना हुआ है, ठीक उसी समय, पुजारियों ने सनातन धर्म के महत्व को सामने रखते हुए सड़कों पर रैली निकाली। यह राज्य सभी समुदायों के लोगों के लिए है। आपने बहुमत और उच्च जातियों के प्रतिनिधि के रूप में शांति रैली का आह्वान किया है। एक नागरिक के रूप में, मैं आपके विरोध का पूरा समर्थन करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *