सीएए विरोधी प्रदर्शन में बीमार होने से महिला की मौत

कोलकाताः संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रव्यापी एनआरसी के खिलाफ यहां पार्क सर्कस मैदान में महिलाओं द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन का हिस्सा रही एक महिला की बीमार पड़ने की वजह से रविवार को मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीती रात लगभग दो बजे 57 वर्षीय महिला प्रदर्शन स्थल पर बेहोश हो गई और उसे एक निकटवर्ती अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि एंटली क्षेत्र की रहने वाली सामिदा खातून की कुछ देर बाद अस्पताल में मौत हो गई। दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे आंदोलन की तर्ज पर लगभग 60 महिलाएं यहां पार्क सर्कस मैदान में सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि महिला के पुत्र के ईरान से यहां पहुंचने के बाद महिला का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *