कोलकाता: पश्चिम बंगाल में बीजेपी वर्कर्स के खिलाफ हालिया हिंसा के खिलाफ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रैलियां कर रहे हैं। इस बीच राजधानी कोलकाता में बीजेपी वर्कर्स और पुलिस में भिड़ंत हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां बरसाईं। उनके ऊपर वॉटर कैनन छोड़े गए, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। बीजेपी के इस प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी मुख्यालय के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया था।बीजेपी यह प्रदर्शन राज्य में लगातार हो रहीं भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ है। इस आंदोलन को ‘नबन्ना चलो’ नाम दिया गया है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की गुरुवार को चार प्रमुख रैलियां निकल रही हैं। चार रैलियों में से तीन रैलियां अकेले बंगाल की राजधानी कोलकाता में निकाली जा रही हैं।
नबन्ना चलो अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और बंगाल पुलिस के बीच हुई झड़प
