कोलकाता : महानगर के राजपथ पर नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। एक धार्मिक संगठन ने वेलिंगटन मोड़ को अवरोध कर दिया। इस अवरोध से मध्य कोलकाता की सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम पैदा हो गया और इसका आंच महानगर के विभिन्न हिस्सों में भी देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर करीब 2.20 बजे से लगभग 3 बजे तक वेलिंगटन पर सड़क अवरोध कर दिया गया। इस कारण, लेनिन सरणी एवं वेलिंगटन का कनेक्टिंग पॉइंट पर भारी ट्रैफिक जाम पैदा हो गया। इस कारण, यातायात सेवा बाधित हो गई।


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अगर आने वाले दिनों में केंद्र की स्थिति में कोई हलचल नहीं होती है और अगर राज्य में सीएबी या एनआरसी लागू किया जाता है, तो आंदोलन लगातार जारी रहेगा। दूसरी ओर, पार्क सर्कस में भी विरोध की तस्वीरें देखी गईं। एनआरसी और कैब के विरोध से पूरे महानगर में सभी हिस्से में अशांति की आग फैल गई है। एक समुदाय के लोगों ने पार्क सर्कस में सेवन पॉइंट्स का रास्ता अवरोध कर दिया। इसके बाद, काफी समय तक उनका विरोध प्रदर्शन चला। महानगर के महत्वपूर्ण कनेक्टर पॉईंट होने के कारण, यात्रियों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। लगभग 2.35 से 3 बजे तक यानी लगभग आधे घंटे तक विरोध प्रदर्शन के बाद अवरोध समाप्त किया गया।