मुंबई :मुंबई के समता नगर में नौसेना के पूर्व अधिकारी मदन शर्मा की पिटाई के मामले में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। एक ओर जहां पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने घटना को लेकर उद्धव सरकार पर हमला बोला है, वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शनिवार को मदन शर्मा से बात की। रक्षा मंत्री ने कहा कि पूर्व सैनिकों पर इस तरह के हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं।
राजनाथ सिंह ने कहा, ‘रिटायर्ड नौसेना अधिकारी मदन शर्मा से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पूर्व सैनिकों पर इस तरह के हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य और अपमानजनक हैं।’ उन्होंने मदन शर्मा के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह बहुत ही गलत और स्टेट स्पॉन्सर्ड टेरर वाली स्थिति है। उन्होंने कहा, ‘मैं अपने ट्वीट से उद्धव जी का ध्यान गुंडाराज की ओर खींचा है। 10 मिनट में 6 आरोपियों को छोड़ दिया गया।’