नई दिल्ली: पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी की पत्नी एमी मोदी के खिलाफ इंटरपोल ने प्रवर्तन निर्देशालय (ईडी) के आग्रह पर वैश्विक गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इस रेड नोटिस के जारी होने का अर्थ है कि अब इण्टरपोल अपने सभी 192 सदस्य देशों को निर्देश देगी कि जो भी देश में ऐमी मोदी देखी जाए, उन्हें वहीं हिरासत में ले लिया जाए। बताया जा रहा है कि 2018 में घोटाला मामले के प्रकाश में आने के तुरंत बाद ऐमी मोदी ने देश छोड़ दिया था। इससे पहले नीरव मोदी के भाई नेहरू मोदी और उनकी बहन पूर्वी मोदी के खिलाफ भी ऐसे ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
2018 में हुए पंजाब नेशनल बैंक के 2 बीलीयन डॉलर से भी अधिक की धोखाधड़ी कारनामे में मुख्य आरोपी नीरव मोदी, उनकी पत्नी ऐमी मोदी, उनके रिश्तेदार मेहुल चौकसी और अंततः के खिलाफ ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत आरेाप लगाया है। नीरव मोदी को मार्च 2019 में लंडन में गिरफ्तार कर लिया गया था। अभी वह ब्रिटेन की जेल में हैं। इस वर्ष की शुरुआत में ही नीरव मोदी को मुम्बई अदालत में भगौड़ा आर्थिक अपराधी करार दिया और उनकी सम्पति् को भी ज़ब्त करने का आदेश दिया। ईडी ने अब तक लगभग 329 करोड़ संपत्ति ज़ब्त कर ली है।