मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने आज अपने ऊपर लगे कई आरोपों का जवाब दिया। सुशांत के घर पर अपने आदमियों को काम पर लगाने के आरोप पर रिया ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं था बल्कि अंदाजो के विपरित सैमुएल मिरांदा को सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने नौकरी पर लगाया था। अभिनेत्री एवं सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के विषय पर उन्होंने कहा कि सुशांत ने पिछले 4 वर्षों में अंकिता से कभी बातचीत नहीं की थी और यह भी कहा कि अंकिता सुशांत के फ्लैट में रह रही है और उसे अपना बताती है।
रिया ने अभिनेता के पारिवारिक रिश्तों के विषय में भी बोला। उन्होंने कहा कि जब सुशांत छोटे थे, उनके पिता ने उसी समय उनकी माता को छोड़ दिया था जिसका सुशांत पर बहुत गहरा असर हुआ था। इसी कारण सुशांत एवं उनके पिता के मध्य रिश्ते अच्छे नहीं थे। रिया ने कहा कि सुशांत अपनी मां के बहुत करीब थे और उनकी मां भी अपनी मौत से पहले मानसिक तनाव से गुजर रही थी। अभिनेत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि वह आदित्य ठाकरे को नहीं जानती और कोई भी उन्हें नहीं बचा रहा है।