कोलकाता : साल के पहले सप्ताह में महानगर का तापमान कम ही रहा। शनिवार को भी महानगर का पारा नीचे ही गया लेकिन अगले सप्ताह से पारा कुछ ऊपर चढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले कुछ दिनों तक महानगर का तापमान कम ही रहेगा लेकिन उसके बाद तापमान के कुछ बढ़ने की संभावना है। अलीपुर मौसम विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। पिछले 2 दिनों का तापमान सामान्य ही माना जा रहा है। वातावरण में जलवाष्प की मात्रा सर्वाधिक 95 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया जाता है कि अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम जारी रहेगा। संभावना व्यक्त की जा रही है कि अगले सप्ताह के अंत से राज्य का तापमान बढ़ेगा और ठंड में थोड़ी कमी आएगी।
वहीं दूसरी तरफ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और जम्मु-कश्मीर में बारीश होने के आसार जताये जा रहे हैं। साथ ही दक्षिण भारतीय राज्यों,लक्ष्यद्वीप, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी बारीस होने की संभावना जतायी जा रही है। सोमवार और मंलवार को जम्मु-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में बर्फबारी की संभावना है। इस साल राजधानी दिल्ली में रिकॉर्ड ठंड दर्ज की गयी है। दिल्ले के सफदरजंग में पारा 1.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पहले वर्ष 2006 की जनवरी माह में राजधानी दिल्ली का पारा 0.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। देशभर के समतल में सर्वाधिक ठंड हरियाणा के हिसार में दर्ज की गयी जहां तापमान 1 डिग्री पर पहुंच गया है।
अगले सप्ताह से महानगर में कुछ ऊपर चढ़ेगा पारा
