रिया ने अपनी ऑडिट रिपोर्ट ED को दिया
मुंबई : सुशांत सिंह राजपूत के मामले में रिया चक्रर्ती अपने भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ बयान दर्ज कराने के लिए प्रवर्तन निदेशालय ऑफिस पहुंची थी। ऐसी खबर आ रही है कि रिया जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। वह ईडी के सवालों के सही जवाब नही दे रही हैं और उनका कहना है कि उन्हें डिटेल्स याद नही हैं। रिया से 5 साल का इनकम टैक्स रिटर्न दिखाने को कहा गया है।
शौविक चक्रवर्ती सुबह पहुंचने के दो घंटे बाद ईडी दफ्तर से बाहर निकल गए थे। वह दोबारा ईडी दफ्तर पहुंचे। ईडी के अधिकारियों ने शौविक से कुछ दस्तावेज मांगे हैं। वह वही कागाजत लेने गए थे।