अपने जन्मदिन पर फिर मामा बने सलमान खान, बहन अर्पिता ने दिया दूसरे बच्चे को जन्म

मुंबई : सलमान खान की फैमिली के लिए आज डबल खुशी का दिन है। उनकी बहन अर्पिता खान ने आज अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। बता दें कि आज (27 दिसंबर) सलमान का जन्मदिन भी है। अर्पिता और आयुष शर्मा पहले से ही बेटे आहिल के पैरंट्स हैं। अब उनके घर बेटी ने जन्म लिया है।

बच्ची का जन्म सी-सेक्शन डिलिवरी से शुक्रवार दोपहर को मुंबई के सिटी हॉस्पिटल में हुआ। अर्पिता भाई के बर्थडे पर बच्चे को जन्म देना चाहती थीं इसलिए ऐसा प्लान के तहत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *