कोरोना वायरस के कारण संघाई स्टॉक एक्सचेंज 7.72 प्रतिशत गिरा

2015 के बाद सबसे बड़ी गिरावट

शंघाईः (एएफपी) शंघाई शेयर बाजार सोमवार को लगभग आठ प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। यह पिछले पांच साल की अवधि में सबसे बड़ी गिरावट है। इसकी प्रमुख वजह कोरोना वायरस को लेकर बढ़ती चिंता है। इस वायरस से अब तक सार्स से अधिक मौत हो चुकी हैं।शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 229.92 अंक यानी 7.72 प्रतिशत घटकर 2,746.61 अंक पर और शेनझेन कंपोजिट इंडेक्स 8.41 प्रतिशत यानी 147.81 अंक गिरकर 1,609 अंक पर बंद हुआ।कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 360 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *