आशुतोष कॉलेज की मेधा सूची में शीर्ष पर सनी का नाम
कोलकाता, समाज्ञा : आशुतोष कॉलेज की अंग्रेजी विषय की मेधा सूची में सनी लियोनी का नाम शीर्ष पर है। गुरूवार को कॉलेज की मेधा सूची जारी की गयी जिसमें जनरल श्रेणी की मेधा सूची में सनी लियोनी का नाम शीर्ष पर है। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर तो काफी हलचल मच गयी। लोगों ने आशुतोष कॉलेज प्रशासन पर भी सवाल उठाये जाने लगे। किन्तु बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी को यह बात काफी मजेदार लगी। ट्वीटर पर उन्होंने ट्वीट करते हुए मजाकिया लहजे में लिखा है, “चलिए! अगले सेमेस्टर में कॉलेज में आप सभी से मिलेंगे।” सनी लियोनी के इस ट्वीट के बाद इंटरनेट पर एक हलचल मच गयी। ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा कि उम्मीद करती हूं कि आपलोगों से क्लास में मिलुंगी। गौरतलब है कि गुरूवार को आशुतोष कॉलेज की मेधा सूची जारी की गयी जिसमें शीर्ष पर ही सनी लियोनी का नाम लिखा था।
उनका आवेदन पत्र संख्या 9513008704 और रोल नंबर 207777-6666 है। बेस्ट ऑफ 4 में उनका प्राप्तांक शत-प्रतिशत यानी 400 है। इस अर्थ हुआ कि चारों विषयों में सनी लियोनी को 100 में से 100 अंक ही मिले हैं। मेधा सूची जारी होने के कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर वह मेधा सूची वायरल हो गयी। हालांकि गुरूवार की शाम के बाद मेधा सूची से केवल सनी लियोनी का नाम हटाकर वहां ‘एबीसी’ लिख दिया गया और बाकी सभी जानकारियां वैसी ही रहने दी गयी। कॉलेज प्रबंधन ने इस गलती की बात को स्वीकार करते हुए माफी मांग ली। कॉलेज प्रबंधन ने इसे अनचाही गलती करार दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केवल अंग्रेजी की मेधा सूची ही नहीं बल्कि कम्प्यूटर साइंस की मेधा सूची में भी कई गलतियों की बात सामने आयी हैं। किसी विद्यार्थी के बेस्ट ऑफ 4 के प्राप्तांकों में गलती है तो किसी का नाम गलत छपा है। कुछ विद्यार्थियों के माध्यमिक या उच्च माध्यमिक उत्तीर्ण होने का साल गलत छपा है। आशुतोष कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि वे गलतियों को सुधारकर अंग्रेजी और कंप्यूटर साइंस की मेधा सूची को सुधार कर नयी मेधा