भाजपा के सत्ता में आने पर शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को हटा दिया जाएगा : अनुराग ठाकुर

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि आठ फरवरी के विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा के सत्ता में आने पर शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शाहीन बाग संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन का केंद्र है। इस बयान से कुछ दिन पहले चुनाव रैली के दौरान विवादित बयान देने के लिए ठाकुर के चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। ठाकुर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने का भी आरोप लगाया। ठाकुर ने दिल्ली भाजपा कार्यालय में हुए एक कार्यक्रम में कहा, “जब दिल्ली के लोग कमल (भाजपा का चुनाव चिह्न) के पक्ष में अपना वोट डालेंगे…और 11 फरवरी को परिणाम आने के बाद, शाहीन बाग (प्रदर्शन स्थल) साफ कर दिया जाएगा। वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री, ठाकुर के चुनाव प्रचार करने पर उस वक्त 72 घंटे की रोक लगा दी थी जब उन्होंने “देश के गद्दारों को गोली मारने” का भड़काऊ नारा लगाने के लिए भीड़ को उकसाया था और सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को भला-बुरा कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *