रिटायर्ड नौसेना अधिकारी को पीटने वाले शिव सैनिकों को मिली जमानत

मुंबई: शिव सेना नेता कमलेश कदम एवं पांच अन्य जिन्हें कल 65 वर्षीय रिटायर्ड नौसेना अधिकारी की पिटाई के आरोप में हिरासत में लिया गया था, उन्हें आज 5000 रुपए प्रति व्यक्ति के भुगतान पर जमानत मिल गई है। दरअसल शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे कुछ 8-10 लोगों ने मिलकर रिटायर्ड नैवी अधिकारी मदन शर्मा को पीटा था। शिव सैनिकों का आरोप है कि मदन शर्मा ने महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री और शिव सेना नेता उद्धव ठाकरे के ऊपर एक कार्टून सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड किया था। मुंबई के समता स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई एवं पुलिस ने अपराध में शामिल 6 लोगों को गिरफ्तार किया था किन्तु उन्हें एक ही दिन में जमानत मिल गई है। मदन शर्मा के परिवार एवं अन्य कई लोग इस जमानत का विरोध कर रहे हैं।

मदन शर्मा ने बताया कि उन्होंने एक कार्टून फॉरवर्ड किया था जिसके बाद उन्हें धमकी भरे फोन आ रहे थे और कुछ ही देर बाद कुछ शिव सेना के कुछ लोगों ने उनके घर आकर उनकी पिटाई की। पिता की दयनीय हालत देखकर मदन शर्मा के बेटे सन्नी शर्मा ने सरकार पर क्रोध जताते हुए कहा कि ‘हम केवल गिरफ्तारी से सन्तुष्ट नहीं है। हमें महाराष्ट्र सुरक्षित नहीं लग रहा। यहां राष्ट्रपति शासन घोषित कर देना चाहिए और पुनः चुनाव होने चाहिए।’ इस घटना के कारण महा सरकार की सभी ओर आलोचना हो रही है। वहीं बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनविस ने उद्धव ठाकरे को संबोधित करते हुए लिखा, ‘काफी दुखद और अचंभित करने वाली घटना। रिटायर्ड नेवी ऑफिसर की सिर्फ इसलिए पिटाई की गई क्योंकि व्हाट्सएप पर फॉरवर्ड किया था। कृप्या गुंडा राज रोकिए उद्धव जी। हम ऐसे गुंडों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सजा की मांग करते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *