दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में कांग्रेस के ओर से स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का भी नाम शामिल है। मगर उनकी ओर से इस चुनाव प्रचार करने की उम्मीद बहुत ही कम है। नवजोत सिंह सिद्धू पिछले 7 महीनों से शांत है और उन्होंने मीडिया और पार्टी से दूरी बनाये रखी है। फिलहाल दिल्ली चुनाव प्रचार को लेकर अभी तक कोई कार्यक्रम नहीं बनाया गया है और ना ही इस बात पर कोई चर्चा हुई है। लेकिन सूत्रों का मानना है कि उनका इस चुनाव प्रचार में सरिक होने की उम्मीदें कम है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ हुए लोकसभा चुनाव के दौरान हुए मतभेदों के कारण विवाद हुआ था, जिसके के बाद से ही वो मौन अवस्था में है। माना जा रहा है कि वो कांग्रेस पार्टी से नाराज है।
दिल्ली चुनाव में चुप्पी तोड़ सकते है सिद्धू
