सिक्किम बाढ़: सेना के आठ जवानों के शव मिले

नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सिक्किम में बाढ़ के बाद लापता हुए सैनिकों के एक समूह में शामिल आठ सैन्यकर्मियों के शव शनिवार को मिल गये हैं।
सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में कई लोगों की मृत्यु से बहुत दुखी हैं।
रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘हाल में सिक्किम में हिमनद झील के फटने से आई बाढ़ में आठ सैन्यकर्मियों सहित कई लोगों की मृत्यु से बहुत दुखी हूं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘लापता 23 सैनिकों में से एक को बचा लिया गया, जबकि आठ वीर सैनिकों के शव मिल गये हैं। राष्ट्र की सेवा के लिए अग्रिम क्षेत्रों में तैनात रहते हुए उनके बलिदान को भुलाया नहीं जाएगा।’’
रक्षा मंत्री ने कहा कि शेष 14 सैनिकों और लापता नागरिकों को बचाने के लिए खोजबीन अभियान जारी है।
बुधवार को अचानक आई बाढ़ के बाद सैनिक लापता हो गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *