सौरव गांगुली की हालत पहले से बेहतर, बाईपास सर्जरी की जरूरत नहीं

कोलकाता, समाज्ञा : सौरव गांगुली अब खतरे से बाहर हैं। वे बिलकुल ठीक हैं। रविवार को उक्त बातें अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में डॉ. रूपाली बसु ने कही। वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सौरव गांगुली के इलाज के लिए देश के विशिष्ट हृदय रोग चिकित्सक डॉ. देवी शेट्टी आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, देवी शेट्टी से पहले ही संपर्क किया जा चुका है। आज सुबह देवी शेट्टी सौरव को देखने अस्पताल पहुंच सकते हैं। सौरव गांगुली के भाई स्नेहाशीस गांगुली ने बताया कि डॉ. देवी शेट्टी के साथ उनकी बात हुई है। देवी शेट्टी के नेतृत्व में मेडिकल बोर्ड गठित हो सकती है। आज डॉ. शेट्टी कोलकाता आएंगे। दूसरी तरफ, इस दिन, वुडलैंड्स अस्पताल की ओर से कहा गया कि सौरव को बाईपास सर्जरी की जरूरत नहीं है। उनकी धमनी में तीन ब्लॉकेज हैं ऐसे में एक स्टेंट लगाया जा चुका है। बताया गया है कि सौरव गांगुली की हालत पहले से काफी बेहतर बताई जा रही है। शनिवार की रात उन्होंने अच्छी नींद ली। वहीं, रविवार को अस्पताल की ओर से बताया गया कि सौरव की तबीयत अब ठीक है। आज उनका रूटीन चेकअप किया गया है। अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया कि सौरव को रात में कोई समस्या नहीं हुई। उनके शरीर का तापमान सामान्य है। रक्तचाप भी सामान्य है। वहीं, पल्सरेट भी सामान्य है। सुबह रूटीन ईसीजी की जाएगी। चिकित्सक उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *