कोलकाता : बांग्ला अखबार ‘आजकल’ के 57 वर्षीय वरिष्ठ स्पोर्ट्स फोटोजर्नलिस्ट रॉनी रॉय का शुक्रवार को निधन हो गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रॉनी रॉय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि विशिष्ट फोटोजर्नलिस्ट रणजय रॉय (रॉनी) के निधन पर मैं गहरा शोक व्यक्त करती हूं। वे करीब 25 वर्षों से आजकल अखबार से जुड़े हुए थे। उनके निधन से फोटो पत्रकारिता जगत में शून्यता की सृष्टि हुई है। मैं रणजय रॉय के परिजनों और उनका अनुसरण करने वालों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।’ पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रॉनी रॉय पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई और उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन पर कोलकाता के फोटोग्राफर संगठनों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।
आजकल के स्पोर्ट्स फोटोजर्नलिस्ट रॉनी रॉय का निधन, सीएम ने जताया शोक
