कोलकाता : पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सोमेन मित्रा का आज निधन हो गया। वह 78 साल के थे। बीते कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी और इलाज के लिए वह कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।
पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने ट्वीट कर दी जानकारी सोमेन मित्रा के निधन की खबर पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल के लिए जरिए साझा की है। कांग्रेस पार्टी ने लिखा- ‘WBPCC के अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने कुछ समय पहले अंतिम सांस ली है। यह हमारे लिए बड़ी क्षति है, हमारी संवेदनाएं दादा के परिवार के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’